खतौली (ब्यूरो)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो गोमांस तस्करों को गिरफ्तार किया जबकि एक फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से कार तथा दो कुंतल गोमांस बरामद हुआ है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हाइवे पर भंगेला चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो करीब दो कुंतल गोमांस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी नदीम पुत्र हाजी नफीस तथा सोनू उर्फ सरफराज पुत्र कय्यूम बताए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि तीसरे फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसको शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।