फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने डॉक्टर को पीटा, कान में चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों ने डॉक्टर को पीटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हाईवे की सर्विस लेन से कार नहीं हटाने के विरोध पर कुछ युवकों ने चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। युवकों की पिटाई से चिकित्सक के कान पर चोट लगी है। इस मामले की मंसूरपुर पुलिस के साथ एसएसपी को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। बाद में केंद्रीय और प्रदेश स्तर पर प्रकरण पहुंचने के बाद मंगलवार को पुलिस सक्रिय हो सकी। आनन-फानन में चिकित्सक की तहरीर पर अज्ञात युवकों के विरुद्ध रिपेार्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे पर बेगराजपुर औद्योगिक के निकट रहने वाले रिटायर कर्नल सुधीर सच्चर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं। वह आईआरआईए ब्रांच की रेडियोलॉजिस्ट में एचओडी हैं। साथ में सुधीर सच्चर पीसीपीएनएडीटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। बीते रविवार को वह दिल्ली से अपनी कार लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बेगराजपुर में सर्विस लेने बीच में एक कार खड़ी थी। यहां पर रिटायर कर्नल सुधीर ने कार हटाने के लिए हॉर्न बजाया तो एक युवक ने विरोध किया। इसका जवाब देने पर उक्त युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर डॉ सुधीर के कान और सिर पर हमला बोल दिया। हमले में उनके कान पर चोट लग गई। मामले की मंसूरपुर और एसएसपी को शिकायत दी गई, लेकिन सप्ताह से इसमें कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उसके बाद डॉ सुधीर ने जानकारी केंद्रीय और राज्य सरकार को इस बाबत पत्र भेजा है। मंगलवार को केंद्रीय स्तर और प्रदेश सरकार के सक्रिय होने पर मंसूरपुर पुलिस ने मामले में अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि हमलावरों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें