मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता को अपने प्रवक्ता पति से जान का खतरा बना है। आरोप है कि पति उसे जबरन तलाक देने का बाध्य कर रहा है। पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग, सीएम समेत तभी अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। यहां भोपा रोड स्थित एक कॉलेज के कैंपस में रह रही पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति उसका उत्पीड़न करता है। वह उसे तलाक देने का दबाव बना रहा है। आरोप लगाया कि पति उसे यहां छोड़कर अन्य स्थान पर किराये पर एक छात्रा के साथ रह रहा है। उसकी बेटी भी आरोपी के कब्जे में है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसकी हत्या भी करा सकता है। आरोप है कि उसके पति ने उसकी बहन के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया है। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में कहा कि यदि उसे न्याय न मिला तो वह तंग आकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर होगी।