फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कवाल में ग्रामीण के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

जानसठ(मुजफ्फरनगर)। गांव कवाल में चोरों ने बंद पडे़ एक मकान की खिड़की तोड़ कर दो लाख रुपये की नगदी तथा जेवरात चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक परिवार समेत एक शादी समारोह में गए हुए थे। रविवार की सुबह पड़ोसियों ने मकान मालिक तथा पुलिस को घटना की सूचना दी।
गांव कवाल निवासी जावेद पुत्र मियां बुंदू शनिवार को मेरठ अपनी एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया हुआ था। चोरों ने मकान की खिड़की तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर खतौली विधायक विक्रम सैनी व इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान, एसएसआई लेखराज घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों व पीड़ित से घटना की जानकारी ली। जावेद ने बताया कि मेन रास्ते पर बदमाशों ने 12 फीट ऊंची खिडक़ी तोड़ कर घर में घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक विक्रम सैनी का कहना है कि जिस मकान में चोरी की घटना हुई है। इसके मात्र एक सौ कदम की दूरी पर प्राइमरी स्कूल में पीएसी कैंप किए हुए हैं। इसके बाद भी चोरी की वारदात हो गई। बदमाशों के हौसले बुलंद है। पुलिस प्रशासन को शीघ्र घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें