फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के स्टाफ पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के स्टाफ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। थानाभवन निवासी महिला की अक्तूबर 2017 में प्रसव के दौरान हुई मौत के मामले में उसके पति ने जिला महिला अस्पताल की नर्स व स्टाफ के साथ ही मेरठ मेडिकल के स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने हास्पिटल स्टाफ की लापरवाही से अपनी पत्नी की मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शामली जनपद के थानाभवन के मोहल्ला कंबोयान निवासी मनोज ने बताया कि उसने पत्नी नीलू को प्रसव के लिए 14 अक्तूबर 2017 को देर रात 10.30 बजे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़ित के अनुसार 15 अक्तूबर को सुबह 4.15 बजे महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स ने उन्हें नॉर्मल डिलीवरी के जरिये नीलू को बेटा होने की जानकारी देते हुए एक हजार रुपये इनाम मांगा और नीलू के लिए दो यूनिट खून का इंतजाम करने के लिए कहा। आरोप है कि इसके करीब 20 मिनट बाद ही नीलू की हालत गंभीर बताते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। जल्दबाजी में नीलू को परिजन मेरठ मेडिकल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी 16 अक्तूबर को मौत हो गई। पीड़ित मनोज के अनुसार, जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराए जाते समय नीलू को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं थी और उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी नॉर्मल थी। आरोप लगाया कि हास्पिटल स्टाफ की लापरवाही से उसकी पत्नी नीलू की मौत हुई थी। पीड़ित के अनुसार उसने पुलिस को घटना की तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, जिस पर उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को जिला महिला अस्पताल की नर्स सविता के साथ ही ऑन ड्यूटी स्टाफ और मेरठ मेडिकल कॉलेज के ऑन ड्यूटी स्टाफ व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें