फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी के कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक धोखाधड़ी के आरोपी के घर नोटिस चस्पा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नया गांव मीरापुर निवासी युवक के बैंक खाते से फर्जी चेकबुक व एटीएम का इस्तेमाल कर 3.70 लाख रुपये उड़ाने के मामले में फरार मुख्य आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किए। मामले में बैंक कर्मचारी समेत दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

शाहपुर के नया गांव मीरापुर निवासी धर्मपाल ने शहर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बैंक खाता खुलवाया था। विगत 25 मई को उसके बैंक खाते से 3.70 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित ने शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, जांच में बैंक के चपरासी खतौली निवासी संदीप व मोहल्ला आबकारी निवासी संजीव का नाम सामने आया था। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यही नहीं पुलिस ने आरोपी संजीव द्वारा गाजियाबाद में आदित्य वर्मा की फर्जी आईडी से खुलवाए गए। बैंक खाते से धर्मपाल के बैंक खाते से निकाले गए रुपये भी बरामद कर लिए थे। एसआई नेत्रपाल के अनुसार आरोपियों ने बैंक खातेे खुलवाते समय धर्मपाल की चेकबुक व एटीएम कार्ड चोरी कर उसके जरिये क्लोन चेकबुक व एटीएम बनवाकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। इस चर्चित मामले का मुख्य आरोपी शहर के अंकित विहार निवासी अजय यादव तभी से फरार है। जिसके चलते पुलिस ने शनिवार को उसके घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें