फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरपुर से दलित युवती का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। गांव सिकंदरपुर निवासी दलित युवती का दूसरे समुदाय के दो युवकों ने महिला के सहयोग से अपहरण कर लिया। गांव निवासी पीड़ित ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि गांव के आबिद व कय्यूम पुत्रगण लतीफ और कय्यूम की पत्नी शहनाज उसकी 18 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए हैं। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने उनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


वाहन चेकिंग अभियान में किए 35 चालान
मीरापुर। संभलहेड़ा चौकी प्रभारी शीतल शर्मा, एसआई नेत्रपाल व रामकुमार ने क्षेत्र की टूटी पुलिया पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें दोपहिया व चार पहिया वाहनों के कुल 35 चालान काटे गए। इनमें से अधिकांश चालान सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने के कारण किए गए। चेकिंग को लेकर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

दर्जनों गांवों के खेतों में भरा बाढ़ का पानी
मीरापुर। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदू से ऊपर आ जाने के चलते खादर क्षेत्र के गांव अल्लूवाला, अहमदवाला, रहड़वा, चुहापुर, फरीदपुर, छिल्लोर, स्याली व धर्मपुरा के खेतों में जलभराव हो गया है। जंगल में पानी आने से ग्रामीणों ने खादर क्षेत्र से पलायन शुरू कर दिया है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए लोगों में दहशत पसरी हुई है। गंगा बैराज पर तैनात जेई पीयूष कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व हरिद्वार से छोडे गए दो लाख क्यूसेक पानी के कारण जलस्तर चेतावनी बिंदू 219 मीटर से बढ़कर 219.30 मीटर पहुंच गया है। एसडीएम जानसठ विजय कुमार ने बताया कि संबंधित लेखपालों को मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बाल शिशु मंदिर में किया पौधरोपण
मीरापुर। रामराज स्थित बाल शिशु मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को सहारनपुर के गन्ना उपायुक्त बिनेश्वर मिश्र ने पौधरोपण किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना व उनकी सुरक्षा करना जरूरी है। पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह, स्कूल प्रबंधक आजाद बंसल, प्रधानाचार्य व स्टाफ का सहयोग रहा।

धूमधाम से मनाए जाएंगे जन्माष्टमी के त्योहार
मीरापुर। श्रीहरि संकीर्तन मंडल की सत्संग भवन में आयोजित बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व उससे जुड़े नंदोत्सव, छठी महोत्सव व राधाष्टमी को धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। बताया कि 17 सितंबर को राधाष्टमी के अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। घनश्यामदास अग्रवाल, नरेश रस्तोगी, प्रवीण अग्रवाल, नीरज शारदा, विनोद राजवंशी, वासुदेव शर्मा व राघव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें