फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के अपहरण का प्रयास कर रहे युवक को पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका के अपहरण की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ा धुनाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर कोतवाली के मालवीय नगर में घर के बाहर से सात वर्षीय बालिका को एक बदमाश ने उठाकर ले जाने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर घर से निकल कर आए पिता और अन्य ने आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर कोतवाली के माननीय नगर निवासी शाहिद की सात साल की बेटी नमरा अपने घर के बाहर खेल रही थी। मासूम को अकेला देख एक युवक ने बच्ची को पकड़ लिया और उसका अपहरण कर ले जाने लगा। तभी बच्ची ने शोर मचा दिया। बच्ची की आवाज सुनकर परिवार के लोग घर से बाहर की ओर दौड़े। उन्होंने देखा कि बच्ची को एक युवक गोद में उठाकर भाग रहा है। जिस पर उन्होंने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया और लोगों की मदद से आरोपी युवक को पकड़ कर बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया। लोगों ने आरोपी युवक को जमकर धुना। लोग उसे लेकर नगर कोतवाली पहुंचे और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों के अनुसार आरोपी बच्ची का अपहरण करके ले जा रहा था। समय पर परिजन न पहुंचते तो मासूम के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजीम निवासी हुसैन बस्ती बताया। इस मामले में शाहिद ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें