फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से त्रस्त युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंकित विहार में बीमारी से तंग युवक ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी मां मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी, जहां से लौटकर बंद कमरे में उसे बेटे की फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिली। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर लाश को उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंकित विहार निवासी विकास शर्मा (28) पुत्र नेत्रपाल पिछले कुछ दिन से गंभीर रूप से बीमार चल रहा था। लगातार बीमारी के चलते उसे घर पर ही ड्रिप लगाई जा रही थी। वहीं, इसके चलते वह डिप्रेशन में भी आ गया था। रविवार सुबह विकास शर्मा अपनी मां प्रमोद देवी के साथ घर पर था। ड्रिप लगाए जाने के बाद प्रमोद देवी बेटे को घर पर अकेला छोड़कर मार्केट में मोबाइल रिचार्ज कराने चली गई थी। इसी दौरान विकास ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रस्सी से फंदा बनाते हुए खुद को फांसी लगा ली। कुछ देर बाद प्रमोद देवी घर लौटी तो विकास के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख. उन्होंने बेटे को कई बार आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं मिली। इस पर अनहोनी की आशंका से हड़बड़ाई मां ने घर के बाहर निकलकर चिल्लाते हुए आसपास के लोगों को घर बुलाया, जिसके बाद पड़ोसी उनके घर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटते ही अंदर फांसी के फंदे पर लटकी विकास की लाश मिली। यह देख उसकी मां के होश उड़ गए और वह अचेत हो गई। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें