कवाल में छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष
जानसठ। कवाल में छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष हो गया। संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। कवाल में संघर्ष होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
गांव कवाल निवासी सुक्कन पुत्र जरीफ व शादाब पुत्र सुक्कन ने जानसठ थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही नुसरत व जिल्ला पुत्रगण किश्वर जैदी अपने तीन साथियों के साथ जबरन उसके घर में घुस गए और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ की। हमले में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।