फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसायच में बदमाशों ने महिलाओं के कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव बसायाच में बदमाश महिलाओं के कुंडल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव बसायच में शुक्रवार रात को मास्टर जबर सिंह अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। रात में बदमाश मास्टर जबर सिंह के मकान में घुस गए और मास्टर जबर सिंह के सिर पर सरिया मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उसकी पत्नी कमलेश केसोने के कुंडल लूट ले गए। इसके बाद बदमाश चिंताराम के घर में घुस गए। उसकी पत्नी के भी सोने के कुंडल लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ग्रामीणों ने रात में ही 100 नंबर डायल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने रात में ग्रामीणों के साथ बदमाशों को काफी तलाश किया। काफी तलाश करने पर भी बदमाशों का पता नहीं चल सका। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। बदमाशों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गांव में गश्त लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें