फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालीमार ट्रेन की चेन पुलिंग करने वाले दो युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन की चेन पुलिंग करके डब्बे से कूदकर भागने वाले दो युवकों को आरपीएफ के जवानों ने दो युवकों को पकड़ लिया। इसके अलावा अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में महिला तीर्थयात्रियों से छेड़छाड़ करने वाले चार आरोपियों को आरपीएफ ने थाने से ही जमानत देकर उनको छोड़ दिया।
विज्ञापन

शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है। शनिवार सुबह जम्मू से चलकर दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर खतौली के दो युवक आ रहे थे। इन युवकों ने ट्रेन के स्टेशन के यार्ड में घुसते ही चेन पुलिंग कर दी। जिससे ट्रेन रुक गई। ट्रेन से कूदकर भाग रहे दो युवकों को आरपीएफ के जवानों ने दबोच लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम संजय और अनिल बताए। आरपीएफ ने इन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को ही आरपीएफ ने ट्रेन में यात्रियों से पैसों की उगाही करने वाले मंगलामुखी तमन्ना को पकड़ लिया। इसके अलावा आरपीएफ स्टेशन पर चालक मौसम अली, मदन, सुनील व नरेंद्र की रिक्शा को पकड़ ली और उनको सीज कर दिया। इसके अलावा शुक्रवार सुबह अहमदाबाद एक्सप्रेस में महिला तीर्थ यात्रियों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में आरपीएफ ने मेरठ के दैनिक यात्री विशाल, दीपक व सुमित को पकड़ लिया था। आरोपियों के परिजन मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाना में पहुंचे। आरपीएफ ने थाने से इन आरोपियों को जमानत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें