फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से शादी करने से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला करके ले जाने वाले प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते समय दोनों में प्रेम हो गया था। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि कि एक सप्ताह पूर्व शामली क्षेत्र का रहने वाला युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। सामाजिक स्तर पर युवक के परिजनों पर दबाव बनाया गया। जिस पर युवक उसकी बेटी को लौटाने के लिए तैयार हो गया। चार दिन पूर्व युवक के गांव में इस मामले को लेकर गुपचुप एक पंचायत भी हुई। मामला एक ही समाज से जुड़ा होने के कारण पंचायत में तय हो गया कि दोनों की शादी करा दी जाएगी। इस बात से दोनों पक्ष भी सहमत हो गए थे। युवक द्वारा शादी से मना करने पर पीड़ित परिवार शनिवार को शिकायत के लिए भोपा थाने पहुंचा। थाने में पीड़ित परिजनों को इंस्पेक्टर नहीं मिल सके।
विज्ञापन


कांवड़ सेवा शिविर 25 से शुरू
भोपा। गंगनहर पुल के पास 25 जुलाई को कांवड़ शिविर का उद्घाटन किया जाएगा। इस संबंध में सेवार्थ क्लब की बैठक सतीश धीमान के प्रतिष्ठान पर हुई। जिसमें कांवड़ सेवा शिविर लगाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। क्लब संरक्षक सतीश धीमान, मास्टर अजय कुमार जैन, अध्यक्ष राजपाल प्रजापति, हिमांशु गोयल, राकेश कश्यप, लाला दिनेश, सीनू लाला, सतेंद्र राठी, कपिल प्रजापति, अमित कुमार, मास्टर रामकुमार, प्रदीप कुमार, विकास कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें