फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश चोरी कर कटान का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी अजीत कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह गाय चराकर परिवार का पालन-पोषण करता है। पीड़ित के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात गांव के ही वकार, शाहजेब व शमीम घेर में बंधे पशुओं में से एक गाय व बछड़े को चोरी कर कटान के लिए जंगलों में ले गए। अजीत की नींद खुलने पर उसने पशु गायब देखकर शोर मचाते हुए ग्रामीणों को एकत्र कर लिया। जंगल में दोनों गोवंश एक पेड़ से बंधे मिले। ग्रामीणों को आता देख आरोपी हथियार लेकर फरार हो गए। आरोपियों के दूसरे समुदाय से होने के चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया। मामले में अजीत की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। थानाप्रभारी इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने भी सीकरी पहुंचकर मामले की छानबीन की। उधर, दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुंचकर अजित सिंह पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दो लोगों को गोवंश की हत्या के प्रयास का आरोपी बताया। सीओ राजीव कुमार गौतम ने कहा कि जांच कराई जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

युवती की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश
भोपा। हरियाणा के यमुनानगर जनपद के थाना छछरौली में तैनात हेड कांस्टेबल जगदीप सिंह व कृष्ण सिंह ने भोपा थाने पर आमद कराते हुए बताया कि बेहड़ा थ्रू निवासी युवक ने कुछ दिन पूर्व युवती का अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का भी मामला दर्ज है। एचसीपी के अनुसार, एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी की लोकेशन क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में आने के चलते उसकी तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को पीटकर किया घायल
भोपा। सीकरी गांव निवासी कृष्णा ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस के ही एक युवक की कुछ दिन पूर्व शादी थी, जिसमें छह जुलाई को उसकी बारात गई थी। महिला का आरोप है कि उसके पति सुभाष भी बारात में गए थे, जिनकी किसी बात को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हो गई थी। शाम के समय जब बारात गांव लौटी तो आरोपी ने अपने बेटे के साथ मिलकर सुभाष पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देते हुए महिला को शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें