फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौकशी पकड़ी, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी पकड़ी, आरोपी फरार
विज्ञापन

मीरापुर। गांव संभलहेड़ा के जंगल में दिनदहाडे़ गोकशी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को चिह्नित किया, जबकि दो मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से 50 किलो मांस, औजार, खाल व अवशेष आदि बरामद किए।
एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि संभलहेड़ा के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोकशी करने वाले लोगों को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। दो आरोपी सोनू पुत्र भूरा निवासी जटवाडा थाना ककरौली तथा राशिद पुत्र जहीरूदीन निवासी संभलहेड़ा को पहचान लिया, लेकिन दोनों आरोपी दो अन्य अज्ञात आरोपियों के साथ भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से 50 किलो मांस, खाल अवशेष अंग, एक बाइक, दो मोबाइल, कुल्हाड़ी, दो छुरी, एक लकड़ी का गुटका आदि औजार भी बरामद किए। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर आवश्यक परीक्षण कराया। कानूनी कार्रवाई करने के बाद मांस व अवशेष को जंगल में गड्ढा खुदवाकर दबा दिया गया। एसओ ने बताया कि फरार चारों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालान किया
मीरापुर। गांव मुकल्लमपुरा के मोहल्ला हनुमानपुरी निवासी जयभगवान पुत्र मुख्तियार सिंह और कृष्णपाल पुत्र जयभगवान को आपस में झगड़ा करने के आरोप में हिरासत में ले लिया और शांतिभंग करने के मामले में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें