फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन फार्म में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी।
विज्ञापन

घर में सो रहे युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
घटना रविवार की रात ग्राम चंदन फार्म की है। यश कुमार पुत्र तीर्थराम घर में सोया हुआ था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसे पैर में गोली लगी। सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली तथा घायल को पुरकाजी अस्पताल भिजवाया। बाद में उसे मेरठ रेफर किया गया। उसके भाई अरविंद ने गांव के ही राहुल, उसके पिता संतराम और दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। 10 वर्ष पूर्व यश कुमार ने कल्लनपुर निवासी एक मुस्लिम युवती से शादी की थी। बाद में दोनों चंदन फार्म में ही आकर रहने लगा था। उसके दो बच्चे है। करीब एक माह पूर्व उसकी पत्नी प्रेम प्रंसग के चलते गांव के ही युवक राहुल के साथ फरार होकर कुछ दिनों बाद लौट आई थी। इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर मामला शांत हो गया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक करीब 15 दिन पूर्व उसकी पत्नी एक बार फिर राहुल के साथ ही फरार हो गयी थी, जो अभी तक वापस नहीं लौटी है,। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


मां-बेटी को कोर्ट में पेश किया
पुरकाजी। पुलिस ने वारंट जारी होने पर ग्राम खाईखेड़ी निवासी सरस्वती शर्मा और उसकी पुत्री शिखा शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इसके अलावा पुलिस ने ग्राम भूराहेडी निवासी गोलू पुत्र रामशरण का शांति भंग में चालान किया है।

आग लगाने की रिपोर्ट
पुरकाजी। ग्राम मेघा में रविवार को किसी ने खेत में पडे़ भूसे में आग लगा दी थी। जिसमें पुलिस ने ग्राम मेघा निवासी अंकुर की तहरीर पर सोमवार को गांव के ही सतपाल के विरुद्ध भूसे में आग लगाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


हिरण को जंगल में छोडा
पुरकाजी। ग्राम मांडला निवासी गौतम के घर में रविवार की रात एक घायल हिरण घुस गया था। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हिरण को बांधकर वन विभाग को सूचना दे दी थी। वन विभाग की टीम हिरण को कब्जे में लेकर अपने साथ ले गयी और जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें