फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों को रिमांड लेकर ट्रैक्टर चोरी की घटना खोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने बिजनौर जेल से बदमाशों को रिमांड पर लेकर गांव बेहड़ा सादात से ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर नकदी बरामद की है। पुलिस ट्रैक्टर बरामद करने के लिए पंजाब गई है।
विज्ञापन

ककरौली थाने के एसएसआई राजकुमार राणा ने बताया कि 12 जनवरी 2018 की रात को गांव बेहड़ा सादात निवासी रहीसूदीन पुत्र यासीन के घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया था। जिसको लेकर जिला बिजनौर के थाना दीपा हेमपुर पुलिस ने लूट का ट्रैक्टर बरामद कर तीन बदमाशों को जेल भेजा था। ककरौली पुलिस ने बिजनौर जेल में बंद बदमाश साहब सिंह पुत्र बलबीर थाना हस्तिनापुर, मेरठ, संदीप पुत्र कृपाल सिंह निवासी संतपुरा, बहसूमा, गोपी पुत्र निशान सिंह निवासी संतपुरा, बहसूमा को रिमांड पर लिया। पूछताछ करने पर बदमाशों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी गगनदीप पुत्र कृपाल बामनौली, थाना हस्तिनापुर, मेरठ और भूपेंद्र के साथ मिलकर गांव बेहड़ा सादात से ट्रैक्टर चोरी कर दो दिनों तक रामराज में रखा। ट्रैक्टर का ग्राहक नहीं मिलने पर इन्होंने ट्रैक्टर को पंजाब के बेअंत सरदार को एक लाख रुपये में बेचना कबूल किया है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर 5500 रुपये भी बरामद किए हैं। यह गिरोह योजना के तहत बाइकों पर घूमकर दिन में लोकेशन को ट्रैस कर रात में ट्रैक्टर चोरी कर बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें