मंसूरपुर। शनिवार दोपहर को गांव नावला निवासी 21 वर्षीय रोहित पुत्र मांगेराम प्रजापति खतौली बिजली का सामान लेने गया था। मगर वह शाम तक वापस नहीं पहुंचा। खतौली पुलिस ने परिजनों को सूचना दी रोहित के कपड़े गंगनहर के किनारे मिले हैं। रोहित की जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान हुई है। परिजनों ने उसके कपड़े पहचान लिए हैं। पिता मांगेराम का कहना है कि रोहित गांव में बिजली की फिटिंग का कार्य करता था। वह बिजली का सामान लेने के लिए खतौली गया। पुलिस व परिजनों ने युवक के गंगनहर में कूदने की आशंका व्यक्त की है। रोहित के घर पहुंचे आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार व ग्रामीणों ने प्रशासन से रोहित की तलाश करने की मांग की।