फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर कि तहखाने में बंधक बना कर दो माह तक युवती से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
तहखाने में बंधक बनाकर युवती से दुराचार किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
शहर की एक कॉलोनी निवासी युवक ने पड़ोसी युवती को शादी का झांसा देकर उसे अपने मकान के तहखाने में दो माह तक बंधक बना कर उससे दुराचार किया। आरोप है कि आरोपी ने युवती से जेवरात और नगदी भी छीन ली। आरोपी के चाचा ने भी बंदूक दिखा कर आतंकित कर तहखाने से भागने पर जान से मारने की धमकी। पड़ोस में रहने वाले उसके परिजन उसे लगातार तलाशते रहे। पीड़िता ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर पुलिस को तहरीर दी। सिविल लाइन पुलिस ने पीड़िता की ओर से रेप, अपहरण, लूट, बंधक बनाने आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। उसके चाचा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती के साथ उक्त वारदात हुई। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पड़ोस में रहने वाला गैरबिरादरी के युवक ने उसे पहले प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसने उसे शादी करने का झांसा दिया। आरोप है कि एक जनवरी को आरोपी युवक ने उससे कहा कि वह शादी करना चाहता है, इसलिए वह घर से नगदी, जेवरात लेकर आ जाए। आरोप है कि जब युवती अपने प्रेमी के पास पहुंची, तो आरोपी युवक ने पीड़िता को अपने ही मकान के तहखाने में बंधक बना लिया। आरोप है कि आरोपी युवक के चाचा ने उसे बंदूक दिखा कर आतंकित किया कि यदि यहां से भागने की कोशिश की तो गोली मार कर हत्या कर शव को तहखाने में दबा दिया जाएगा। पीड़िता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने दो माह तक उसे अपने तहखाने में बंधक बना कर उसे रेप किया। दो माह बाद वह उसे मोहल्ले में ही अपने एक मुंहबोली बहन के यहां ले गया, वहां भी आरोपी उसका यौन शोषण करता रहा। आरोपी ने उसके जेवरात और नगदी भी उससे छीन ली। 29 मार्च को वह किसी प्रकार से आरोपियों की चंगुल से निकल कर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। बाद में पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की ओर से संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक रजत पुत्र जयकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है। आरोपी के चाचा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें