फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर में मोहल्ले के ही चार लोगों ने एक महिला से मारपीट की। इसके बाद उनके बीच बचाव कराने आए युवकों पर भी जानलेवा हमला किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी रेखा पत्नी विपिन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मोहल्ले के ही प्रवीण, मांगेराम, पप्पू व संजय ने उसकी बहन के साथ मारपीट की। इसके बाद संदीप और अंकित जब उसकी बहन को बचाने के बीच-बचाव कराने आए तो आरोपियों ने उन दोनों के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने दो आरोपियों प्रवीण और संजय को गिरफ्तार कर लिया है।
मुरादाबाद पुलिस की दबिश
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली में मंगलवार को मुरादाबाद के ठाकुरदारा थाना में तैनात एसआई राकेश कुमार टीम के साथ आए। उनके साथ लूट का एक आरोपी भी था। पुलिस ने आरोपी के साथ अन्य आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का अपहरण
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला धर्मपुरी निवासी युवती संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर सुराग नहीं मिला। युवती के पिता ने पड़ोसी युवक पर उसकी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
होटल की छत गिरी, दो जख्मी
मुजफ्फरनगर। मंगलवार देर शाम को रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल की अचानक छत गिर गई। हादसे में दो लोगों को चोट लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें