मुझेड़ा सादात निवासी मौहम्मद इस्तखार पुत्र अजला ने तहरीर देकर बताया कि बेहड़ा सादात की रिश्तेदारी के हवाले से एक युवक उनके घर आया था। उसकी मेहमाननवाजी लिए घर की महिला ने चाय आदि बनाने की तैयारी की तो उसने मौका देखकर घर में रखे दो कीमती मोबाइल और 72 हजार रुपये उड़ा लिए और मौका पाकर फरार हो गया। युवक के जाते ही मोबाइल न मिलने पर चोरी का अनुमान हो गया। घर के युवकों ने आरोपी का बाइकों से पीछा भी किया, लेकिन कोई सुराग नही लगा। पीड़ित ने आरोपी युवक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
महिला पर हमला
मीरापुर। कैथोड़ा निवासी एक महिला को उसके पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने चार आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि उसके पड़ोसी अक्सर उसे देखकर गाली गलौच करते हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने उसपर लाठी डंडों से हमला कर दिया।