बकायेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने बैंककर्मियों के साथ मारपीट के मामले में बकायेदार किसान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर लिया है। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी किसान गांव से फरार हो गया।
गांव सिखेड़ा निवासी किसान रवि ने जानसठ स्थित भूमि विकास बैंक से कई साल पूर्व करीब दो लाख रुपये का ऋण लिया था। शनिवार दोपहर को बैंक मैनेजर राजेश अर्गन अपने साथी बैक कर्मियों के साथ बकायेदार किसान रवि उसके घर ऋण की रकम वसूलने के लिए गए थे। बकायेदार व उसके साथियों ने बैंक कर्मियों के साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस ने बैंक मैनेजर राजेश अर्गन की तहरीर पर आरोपी किसान रवि के विरुद्ध मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी किसान रवि गांव से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को तलाश करने में लगी है।