तमंचा लेकर उत्पात मचा रहे
युवक को पुलिस ने दबोचा
बिनौली (बागपत)। बिनौली गांव में रविवार को शराब के नशे में तमंचा लेकर पत्नी के साथ मारपीट कर उत्पात मचा रहे एक युवक को थाना पुलिस गिरफ्तार किया। युवक के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए । रंछाड़ निवासी विजय उर्फ मोनू पत्नी और बच्चों के साथ बिनौली गांव में रहता है। उसने शराब के नशे में पहले तो पत्नी के साथ मारपीट की। फिर उसने तमंचा हाथ में लेकर हराते हुए उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उसकी पत्नी ने डायल 100 और थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उत्पात मचा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया।