फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक और ईएमटी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक और ईएमटी पर हमला
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र में घायल युवक को लेने गई 108 एंबुलेंस पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने की जिद पर अड़े युवकों ने एंबुलेंस स्टाफ को मारपीट कर घायल कर दिया। एंबुलेंस प्रभारी की ओर से शाहपुर थाने पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र में घायल बबलू की ओर से 108 एंबुलेंस को कॉल की गई थी। इस पर चालक नाथीराम और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन योगेश कुमार घायल को लेकर चलने लगी, तभी कुछ युवकों ने स्टाफ पर हमला कर दिया। युवकों ने घायल को प्राइवेट अस्पताल में ले जाने की मांग पर अड़ गए। इस पर चालक नाथीराम ने मना कर दिया। इससे गुस्साए युवकों ने चालक और ईएमटी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। स्टाफ ने युवकों को बताया कि एंबुलेंस में जीपीएस सिस्टम लगा है। मरीज को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने का कोई नियम नहीं है। आरोप है कि युवकों ने दोनों को पीट दिया। एंबुलेंस प्रभारी काव्य शर्मा ने शाहपुर थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। उधर, मामले में कार्रवाई नहीं होने पर घायलों और मरीजों को अस्पताल नहीं लाने और एंबुलेंस का चक्का जाम करने चेतावनी दी है। प्रकरण को लेकर सीएमओ को भी ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें