दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार
कोतवाली देहात। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवती की बारात कोटद्वार (उत्तराखंड) से आई थी। युवती अपना श्रृंगार कराने को कहकर ब्यूटी पार्लर चली गई। लेकिन उसके बाद वह अपने घर नहीं लौटी। गांव में चर्चा है कि युवती का प्रेम प्रसंग कई महीनों से चल रहा था और युवती अपने प्रेमी संग ही फरार हुई है। मंगलवार की देर रात तक दुल्हन की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसके बाद बारात खाली हाथ लौट गई लेकिन दूल्हे समेत कुछ लोग वहीं रुक गए। बुधवार को दोनों पक्षों के लोगों ने बैठकर समझौता किया और बिना दुल्हन के ही दूल्हे को भी लौटना पड़ा। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने ऐसी घटना से अनभिज्ञता जताई है।