घर में घुसकर महिला से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के किदवईनगर में कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवती लापता
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गांधी कालोनी सुरेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी दिव्या अचानक लापता हो गई, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
युवक को फोन करना पड़ा भारी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली निवासी एक युवक ने अपने पड़ोसी में रहने वाली युवती को फोन मिलाया। युवती किसी काम में व्यस्त थी। औरफोन उसकी मां के पास रखा हुआ था। युवती की मां ने फोन रिसीव कर लिया। फोन रिसीव होने पर युवक समझा कि फोन युवती ने ही उठाया है और उसने उससे बातें करनी प्रारंभकर दी। इस पर युवती की मां ने पुलिस को फोन कर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक का नंबर महिला से जाना। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।