पति के साथ बाइक पर जा रही एक महिला को कुछ युवकों ने खींचने की कोशिश। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट और फरार हो गए। पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी एक युवक ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे वह पत्नी को साथ लेकर बाइक द्वारा कैराना से दवाई दिलाने जा रहा था। मोहल्ला आलकलां में बाइक में तेल खत्म हो गया। वह पत्नी को बाइक के पास खड़ी करके तेल लेने चला गया। इस दौरान वहां खड़े पांच युवकों ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ शुरू कर दी और एक मकान में खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान वह मौके पर आ गया। आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। मौके पर भीड़ जमा हो जाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गये। बाद में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि रहीस, आमिर और जैद निवासी मोहल्ला आलकलां और दो अन्य अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।