फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर नगदी लूटी
विज्ञापन

खतौली। चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक से हजारों रुपयों की नगदी व मोबाइल लूट लिया गया। आरोपी युवक को बेहोशी की हालत में बुढ़ाना रोड पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव सिंधारा निवासी नौशाद पुत्र सलीम सोमवार को सरधना अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए ट्रेन में बैठकर खतौली पहुंचा। ट्रेन से उतरकर नौशाद बुढ़ाना तिराहे पर सरधना जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़ा हो गया। इसी दौरान उसके दो अज्ञात लोग पहुंचे। इन लोगों ने चाय की दुकान पर ले जाकर नौशाद को चाय पिलाई। इन लोगों ने चाय में नशीला पदार्थ डाल दिया था। चाय पीकर नौशाद भी इन दोनों युवकों के साथ चल दिया। बुढ़ाना रोड पर आगे जाकर नौशाद बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। बेहोश होने पर दोनों लोग नौशाद की जेब से दस हजार रुपये की नगदी व मोबाइल निकाल कर ले गए। होश आने पर नौशाद थाने में पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें