फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी के सामने आपस में भिड़े भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशी के सामने आपस में भिड़े भाजपा नेता
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे में चुनाव को लेकर प्रचार कर रहे भाजपा नेता प्रत्याशी के सामने ही आपस में ही जमकर नोकझोंक हुई। उनमें जमकर गालीगलौज हुई। प्रत्याशी व अन्य भाजपा नेताओं ने उन्हें शांत कर मामले को रफ-दफा किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिजनौर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं के साथ गली मोहल्लों में संपर्क कर रहे थे। इसी दौरान जब वह कस्बे के मेन बाजार के निकट पहुंचे तो किसी बात को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हो गई। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और उनमें गालीगलौज हुई। मामला मारपीट तक पहुंचता देख प्रत्याशी ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत कर मामले को रफा-दफा किया। बताया जाता है कि काफी समय से पुरकाजी के भाजपा नेताओं में गुटबाजी हावी है। उनमें आपस में मनमुटाव चला आ रहा है। बुधवार को पूर्व विधायक अशोक कंसल सहित जिले के कई नेताओं ने कस्बे में पहुंचकर दोनों गुटों में समझौता कराकर मिलजुल कर चुनाव में काम करने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें