फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक का छात्र संदिग्ध हालात में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा रिजवान भोपा रोड स्थित कॉलेज में पॉलीटेक्निक का छात्र है। वह शुक्रवार सुबह रोजाना की भांति घर से कॉलेज के लिए निकला था, लेकिन शाम तक भी नहीं लौटा। सुबह घर से निकलने के बाद से ही उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पीड़ित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सड़क हादसों में तीन घायल
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गए। शहर के रथेड़ी बाईपास पर वाहन की टक्कर से बचन सिंह कॉलोनी निवासी सहेंद्र पुत्र बख्तावर घायल हो गया। उधर, बामनहेड़ बाईपास पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुलंदशहर के गांव अहमदपुर निवासी अरुण पुत्र महेंद्र भी घायल हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, चरथावल के गांव हकीमपुरा के निकट हुए हादसे में चरथावल निवासी शादाब भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें