फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपलहेड़ा में दो पक्षों में मारपीट, पथराव, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। हमले में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव पिपलहेड़ा में प्रधान कर्णवीर की ओर से गांव में खड़ंजा लगवाया जा रहा है। इसके निर्माण और चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई और एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। पथराव में एक पक्ष से अंकुर, नीरज, निखिल और दूसरे पक्ष से शीशपाल पुत्र नगीना, नेखराम पुत्र दानू, सूर्यकांत पुत्र समरपाल, गुड्डू पुत्र टीकाराम घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें