फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक व तमंचे समेत दबोचा कुख्यात

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामराज थाना पुलिस ने बदमाश को चोरी की बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रामराज थाना पुलिस बृहस्पतिवार देर रात टिकौला शुगर मिल के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर संदिग्ध हालात में आते बाइक सवार को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किए गए। सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अय्यूब पुत्र जुल्फिकार निवासी गांव ढांसरी, ककरौली का रहने वाला है, जिसके पास से मिली बाइक भी जांच में चोरी की पाई गई है। उन्होंने बताया कि अय्यूब कुख्यात बदमाश है, जिसके खिलाफ थाना रतनपुरी, भोपा, जानसठ व मीरापुर के साथ ही सिंहानी गेट मेरठ और उत्तराखंड के रानीखेत थाने में लूट, चोरी, गोकशी व डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। एसओ रामराज राजेंद्र गिरी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें