फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर में घुसकर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता के घर में घुसकर किया हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार में कई युवकों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर उसके भाई व बेटे पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिजन दौड़े तो आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी खालापार निवासी अधिवक्ता इनाम इलाही ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला किदवईनगर निवासी आरिफ उर्फ बंदर दो अज्ञात साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। आरोप है कि हमलावरों ने गालीगलौज करते हुए घर में मौजूद अधिवक्ता के भाई रहमत व बेटे शानू के साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो हमलावर कई राउंड फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए अधिवक्ता की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी और साले से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ा निवासी शमीम ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शाइस्ता का निकाह लद्दावाला निवासी नौशाद उर्फ गैंडा से हुआ है। नौशाद अक्सर शाइस्ता से मारपीट करता है, जिसकी शिकायत पर शमीम मंगलवार को उसे समझाने के लिए आया था। आरोप है कि नौशाद ने पत्नी शाइस्ता के साथ ही शमीम से भी मारपीट कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़कर उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। उधर, उत्तरी लद्दावाला निवासी रहनुमा परवीन के साथ एक स्कूटर सवार ने बदसलूकी के साथ ही मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें