ग्राम प्रधान गिरफ्तार
मंसूरपुर। गांव दूधाहेड़ी के ग्राम प्रधान शोकेंद्र के खिलाफ वर्ष 2013 में थाना चांदपुर, जिला बिजनौर में मुकदमा दर्ज हुआ था। बिजनौर कोर्ट में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण कोर्ट ने प्रधान के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया। मंसूरपर पुलिस ने शुक्रवार की रात को प्रधान शोकेंद्र को गांव से गिरफ्तार कर लिया।
चालकों के बीच मारपीट
खतौली। फलावदा मार्ग पर गन्नों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों और भैंसा बुग्गियों के कारण जाम लग गया। जाम लगने के दौरान दो ट्रैक्टर चालकों में आगे पीछे निकालने को मारपीट हो गई। मारपीट को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। अन्य किसानों ने बमुश्किल दोनों चालकों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।