फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
विज्ञापन

बुढ़ाना। परासौली गांव में कब्रिस्तान की दीवार गिराने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दीवार को गिरवाने के आरोप में पुलिस ने परासौली के ग्राम प्रधान मोहम्मद इलियास को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली में 31 अक्तूबर 2018 को रात्रि के समय कब्रिस्तान की दीवार गिरा दी गई थी। कब्रिस्तान की दीवार गिरने से एक समुदाय में रोष फैल गया था। इस घटना की सूचना मिलते ही परासौली पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए माहौल शांत किया था। उनके कहने पर ग्रामीणों ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज करवाई थी। घटना के जांच अधिकारी जितेंद्र कुुमार शर्मा ने कब्रिस्तान की दीवार गिरवाने के मामले में सोमवार को परासौली गांव से वर्तमान ग्राम प्रधान मौ. इलियास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना में ग्राम प्रधान के साथ ही कई अन्य श्रमिकों के नाम भी प्रकाश में आए थे। परासौली पुलिस ने दीवार गिराने के आरोपी यूसुफ को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें