फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात को ही लाखों का माल समेट कर फरार हुई दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक और उसकी मां को नशीला पदार्थ सुंघा कर किया बेहोश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी। गांव फलौदा में लुटेरी दुल्हन सुहागरात को ही युवक और उसकी मां को नशीला पदार्थ सुंघा कर नगदी, जेवरात समेत कई लाख का सामान समेट पर फरार हो गई। मंगलवार सुबह युवक को होश आया तो उसकी दुल्हन नगदी, जेवरात और सामान समेत गायब मिली। पीड़ित ने पुरकाजी थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस दुल्हन और शादी करने वाले व्यक्ति की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव फलौदा निवासी एक दिव्यांग उत्तराखंड की एक फैक्ट्री में काम करता है। दो दिन पूर्व उसके एक परिचित ने उसकी एक महिला से शादी कराई थी। विवाह कर वह सोमवार को अपनी दुल्हन को फलौदा स्थित घर आ गया, जहां पर सुहागरात को दुल्हन अपने पति और उसकी मां को नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में रखे जेवरात व नगदी सहित लाखों का माल लेकर फरार हो गयी। मंगलवार सुबह युवक को होश आया। दुल्हन और सामान के साथ नगदी, जेवरात भी गायब मिले। पीड़ित ने उसको काफी तलाश किया, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में हताश होकर पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर दुल्हन को तलाश कर नगदी, जेवरात और सामान वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस फरार हुई दुल्हन और शादी करने वाले की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें