मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि शाहपुर के बसी गांव निवासी शान मोहम्मद उर्फ मोनू पुत्र नसीम का उनके यहां आना-जाना था। आरोप है कि करीब दो साल पूर्व आरोपी ने उसके परिजनों के सामने उससे निकाह करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया था। इसके बाद आरोपी जल्द निकाह करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। आरोप है कि दो साल तक लगातार यौन शोषण करने के बाद आरोपी ने निकाह करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी शान मोहम्मद उर्फ मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंबा विहार निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी घर के बाहर किसी काम से गई थी। आरोप है कि मोहल्ले का ही शावेज उर्फ बबलू पुत्र नसीम उसका बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। उधर, तहरीर दिए जाने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।