फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन बंसल के हमलावर से तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमन बंसल के हमलावर से तमंचा बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी अमन बंसल को 16 सितंबर की देर रात हनुमान चौक पर गोली मार दी गई थी। मामले में अमन के भाई शिवम बंसल ने हनुमान चौक निवासी अमन मित्तल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बाद में अमन मित्तल के एक साथी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अमन मित्तल ने बाद में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मंगलवार को आरोपी अमन मित्तल को पांच घंटे के रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा काली नदी स्थित एक खेत से बरामद कर लिया गया। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को फिर से जेल भेज दिया गया है।
नशीले पदार्थ समेत दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोवताली पुलिस ने सुजड़ू की कूंगरपट्टी निवासी इमरान उर्फ मान पुत्र इंतजार को वहलना-सुजड़ू कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से डेढ़ किलो डोडा बरामद किया गया है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैशियर से लूट के मामले में मिले अहम सुराग
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना में बड़कली मोड़ पर सोमवार दोपहर विद्युत विभाग के रोहाना बिजलीघर पर तैनात कैशियर धंधेड़ा निवासी शेखरचंद पर दो बदमाशों ने तमंचा तानकर 3.10 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। मामले में शेखर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें