फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने जान देने की कोशिश की
विज्ञापन

जानसठ। मोहल्ला गंज में एक महिला ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों को महिला का कमरे में पंखे पर फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का पता लगते ही उन्होंने दरवाजा तोड़कर महिला को बचा लिया।
मंगलवार की सुबह महिला कमरे का दरवाजा बंद करके छत के पंखे में फंदा डालकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान घर के बच्चों ने खिड़की से महिला को फंदे को गले में डालते हुए देख लिया और शोर मचा दिया। परिजन व मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़कर महिला के गले से फंदा निकाला और उसकी जान बचा ली। महिला ने बताया कि पति व ससुराल वाले आए दिन उसे किसी न किसी बात पर ताने देते रहते हैं। जिसके चलते रोज घर में कलह से वह परेशान हो गई थीं। इन बातों से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती पर कार्यकारिणी का गठन
खतौली। वाल्मीकि मंदिर पर आयोजित वाल्मीकि समाज की बैठक में 24 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाने से चर्चा हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। संचालक महेंद्र बहनवाल, अध्यक्ष रविकुमार, सचिव राम अवतार, कोषाध्यक्ष शंकर पिवाहल, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, उप सचिव किशोर भारती, उप कोषाध्यक्ष सोनू बहनवाल, संगठन मंत्री राजपाल पारचा, शोभायात्रा प्रबंधक संतलाल, जागरण प्रबंधक दिनेश कुमार, भंडारा प्रसाद मंत्री आकाश, मीडिया प्रभारी विनित, हिमांशु को बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें