फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायेदार किसानों की सूची को भाकियू ने पोता

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। किसान सेवा सहकारी समिति में लगी बकायेदार किसानों की सूची को भाकियू कार्यकर्ताओं ने जबरन पोत दिया। छपार स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में जो किसान ऋण एक वर्ष बाद भी जमा नहीं करता उसे समिति बकायेदारों की सूची डाल देती है। उनके नाम दीवार पर लिखवा दिए जाते है। मंगलवार को भाकियू के छपार अध्यक्ष मुशर्रफ त्यागी के नेतृत्व कार्यकर्ता समिति में पहुंचे और दीवार पर लगी सूची को जबरन मिटा दिया। उनका कहना है मिल किसान के गन्ने का भुगतान नहीं कर रहे है, तो ऋण कहां से दे। अपर जिला सहकारी अधिकारी मेहरचंद का कहना है कि उन्होंने कानून हाथ में लिया है और सरकारी कार्य में बाधा डाली है। प्रबंध निदेशक नाम लिखकर देंगे और एआर कॉपरेटिव से बात करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मंगता, मुर्सलीन, काका मुखिया, अय्यूब आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विवाहिता पर हमला, ससुर बंदी
छपार। गांव घुमावटी निवासी शरणवीर की पत्नी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति व सास कलावती, ससुर नकली उसकी पुत्री को गुपचुप तरीके से कहीं बाहर भेजना चाहते है। पता चलने पर उसने विरोध किया तो तीनों ने लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका जिला चिकित्सालय में उपचार कराया और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी कर्मवीर पुलिस में दीवान है, जो फिलहाल गाजियाबाद में तैनात है। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी पुत्री शालिनी की शादी बसेड़ा निवासी अमित के साथ हुई थी। वह एसडीएम के कार्यालय में कार्यरत है। सोमवार को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिस पर अमित उसकी मां सरला व भाई ने पिटाई की। उसने किसी तरह जान बचाकर अपने पिता को फोन किया। वह बसेड़ा पहुंचा और शालिनी को थाने लाकर तीनों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर लेकर उसे डाक्टरी के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

छात्र का सिर फोड़ा
छपार। गांव कासमपुर निवासी शाहिद का पुत्र समीर छपार स्थित जय भारत इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। मंगलवार को क्लास रूम में कुछ छात्र उसके साथ छींटाकशी कर रहे थे। उसने विरोध किया तो छुट्टी के बाद रास्ते में छपार निवासी आसिफ और दो अज्ञात ने डंडों से उसका सिर फाड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में उपचार कराया। तीनों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें