फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चंदसीना में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव चंदसीना में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। रतनपुरी के गांव चंदसीना निवासी राजू पुत्र राजमल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने खेत में पानी चला रहा था, तभी उसके पड़ोसी ब्रह्म सिंह एवं बिट्टू पुत्रगण बनवारी और संदीप पुत्र ब्रहम सिंह के साथ पानी चलाने को लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। कहासुनी बढ़ने पर संदीप, बिटटू व ब्रहम सिंह आदि ने राजू को लाठी व डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने राजू को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चालकों में मारपीट
खतौली। जानसठ तिराहे पर रोडवेज बस चालक व डग्गामार वाहनों के चालकों के बीच सवारियां बैठाने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट को लेकर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें