फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन से आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने ट्रेन से आत्महत्या की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रैदासपुरी निवासी एक युवक ने व्यक्तिगत कारणों से परेशान होकर ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। वह एयरटेल कंपनी का कर्मचारी था। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
सिविल लाइन क्षेत्र के रैदासपुरी निवासी अंकुर (19) पुत्र होशराम एयरटेल कंपनी में कार्य करता था। बृहस्पतिवार को उसने बझेड़ी फाटक के पास हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। रेलवे लाइन के पास रखे उसके बैग से मिले कागजातों से उसकी पहचान हुई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। परिजन मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। शाम को गमगीन माहौल में उसके शव का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरिया चोरी करने वालों को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सरियों से भरा ट्रक चोरी करने के मामले में चालक समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया।
एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। बताया कि वहलना चौकी के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान सरिये से भरे ट्रक को पकड़ा। ट्रक से 6.4 टन सरिया बरामद हुआ। पुलिस ने शादाब पुत्र सरफराज और नईम पुत्र अब्दुल वहाब निवासी सुजडू के अलावा चालक वाजिद पुत्र आबिद निवासी ग्राम बसौत जिला बागपत को गिरफ्तार किया। इस मामले में सरिया चोरी होने की रिपोर्ट वाजिद ने ही दर्ज कराइ्र थी। एसपी ने बताया इनकी योजना चोरी की रिपोर्ट करा कर सरियो को मेरठ बेचने की थी। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें