फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ौसी के तानों से आहत ग्रामीण ने फांसी लगा ली

विज्ञापन
विज्ञापन
तानों से आहत ग्रामीण ने फांसी लगा ली
विज्ञापन

पुरकाजी। पड़ोसी युवक के ताने मारने से आहत ग्रामीण ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना शाहपुर के गांव धनायन निवासी बंजारा बिरादरी का 50 वर्षीय मामचंद पिछले करीब चार माह से गांव मलकपुरा में अपनी बहन के पास रह रहा था। शनिवार को उसकी एक विवाहिता भांजी घर से कहीं गायब हो गई थी, जिसको लेकर गांव के ही एक पड़ोसी युवक ने मामचंद को कुछ ताना मार दिया। युवक के ताना मारने से आहत होकर मामचंद ने घर के अंदर पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भांजे मनोज की तहरीर पर आरोपी बाली पुत्र मानसिंह को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मृतक की भांजी की शादी डेढ़ माह पूर्व थाना तितावी क्षेत्र के गांव पीपलशाह निवासी गुलशन के साथ हुई थी, जिसकी उम्र ज्यादा होने के कारण वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। शनिवार को वह नशे की हालत में था, जिसको आरोपी युवक ने कुछ ताना मार दिया। इस पर उसने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें