फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौमांस की सूचना पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। क्षेत्र के गांव कसेरवा में आयोजित एक वलीमा समारोह में गोमांस की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां बने खाने का सैंपल लिया। शाहपुर के गांव कसेरवा में साबिर के विवाह समारोह के बाद शुक्रवार को वलीमा आयोजित किया गया। किसी ग्रामीण ने पुलिस से शिकायत की कि गांव में उसके यहां आयोजित वलीमे में गोमांस परोसा जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही वलीमा में भगदड़ मच गई और लोग मौके से भागने लगे। उधर, साबिर और उसके परिजन भी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने वहां बने खाने का सैंपल लिया। पुलिस ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मिल में किसानों में मारपीट हुई
मीरापुर। रामराज थानाक्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर के दो किसानों में गन्ने का टोकन लेने को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी संदीप पुत्र ओमपाल सिंह भैंसा-बुग्गी से टिकौला चीनी मिल में गन्ना डालने के लिए गया था। जब वह टोकन लेने पहुंचा तो हाशिमपुर के किसान मनोज ने अपने दो साथियों के साथ उसके भैंसें को आर घोंप दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई तथा मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें