फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति कार्यालय में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति कार्यालय में तोड़फोड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बाल कल्याण समिति के कार्यालय में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की और विरोध करने पर पदाधिकारियों के साथ अभद्रता की। समिति अध्यक्ष की ओर से इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कमलेश वर्मा ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया। बताया कि नार्थ सिविल लाइन निवासी राकेश कौशिक की नाती का बाल कल्याण समिति में मामला चल रहा है। आरोप है कि 14 नवंबर को राकेश कौशिक, उसकी पुत्री ऋचा गौड़, ऋतु कौशिक, पुत्र यश कौशिक और पत्नी शशिबाला कौशिक ने बाल समिति के महावीर चौक स्थित कार्यालय में आकर ही हंगामा कर कार्रवाई को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपियों ने समिति अध्यक्ष व अन्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार कर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि समिति के अधिकारियों के साथ मारपीट का प्रयास भी किया। समिति सदस्य बबीता आर्य का हाथ मरोड़ा व अध्यक्ष कमलेश वर्मा से सरकारी दस्तावेजों को छीनकर नष्ट करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इसी दौरान नाबालिग बच्ची को भी गायब करने का प्रयास किया। अधिकारियों के आदेश पर बुधवार को सिविल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर उक्त मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें