फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिनगर में खाद की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। ग्राम हरिनगर में खाद की दुकान के ताले तोड़कर चोर हजारों की कीमत के खाद के कट्टे और गल्ले में रखी नगदी चोरी कर ले गए। ग्राम गोधना निवासी इस्तिखार ने ग्राम हरिनगर में खाद की दुकान कर रखी है। रविवार की रात चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर दुकान से 50 कट्टे खाद और गल्ले में रखी चार हजार की नगदी चोरी कर ली। सोमवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सार्वजनिक जगहों से पोस्टर उतरवाए
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सोमवार को रिटर्निंग आफिसर ने केंद्रों का निरीक्षण किया और पंचायत कर्मियों से जरूरी जानकारी ली। कस्बे में सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए पोस्टर आदि उतरवा कर ईओ को संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। रिटर्निंग आफिसर डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि अगर किसी सरकारी संस्था पर किसी प्रत्याशी ने पोस्टर आदि लगाया और संस्था के इंचार्ज द्वारा उसके विरुद्ध कार्रवाई नहीं कराई गई तो इंचार्ज के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा किसी धार्मिक अथवा निजी भवन पर बिना परमीशन के पोस्टर न लगाए जाएं। इस दौरान सहायक रिटर्निंग आफिसर कपिल कुमार, ईओ नगर पंचायत मनोज यादव, समर काजमी, इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज मय फोर्स के मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें