फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सवेरे कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी एक छात्रा स्कूल जा रही थी। रास्ते में कस्बे के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जिसकी जानकारी छात्रा ने परिजनों को दी। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जहां पर दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए और मामले को निपटाने का प्रयास किया। मामला नहीं निपटने पर पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी विनीत कुमार पाल के विरुद्ध छेड़छाड़ करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज जेल भेज दिया।

ग्रामीणों ने युवती की बरामद के लिए थाना घेरा
पुरकाजी। गत माह गायब हुई युवती का कोई सुराग नहीं लगने पर युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। उन्होंने पुलिस से युवती की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम हरिनगर निवासी एक युवती गत 21 अगस्त को अपनी छोटी बहन के साथ जंगल गई थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश की थी, मगर कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर उसके पिता ने 23 अगस्त को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक व उसके परिजनों पर पुत्री को बहला-फुसलाकर कर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। तीन सप्ताह गुजर जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर युवती को बरामद नहीं कर पाई है। जिस पर शुक्रवार को युवती के परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार कर युवती की बरामदगी की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें