फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला कर हजारों की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। युवक के साथ मारपीट कर कुछ युवकों ने नकदी लूट ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के सुजडू निवासी जमीर अहमद ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कराया। बताया कि 22 जुलाई वह अपने बेटे कलीम के साथ बकरे बेचने आए थे। उन्होंने 32 हजार 400 रुपये के बकरे बेचे थे। उसका कलीम कंपनी बाग के सामने खड़ा था तभी फैजान, शहजाद, सलीम, निवासीगण गहराबाग आदि आए और कलीम के साथ मारपीट कर 32,400 रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे में घायल युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जागाहेड़ी के परवेंद्र ने बताया कि उसका छोटा भाई प्रवीण 27 जुलाई को शहर से बाइक पर गांव लौट रहा था। शामली रोड पर पेट्रोल पंप के सामने कोई वाहन उसे टक्कर मार कर फरार हो गया। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस की दबिश
मुजफ्फरनगर। हरियाणा के कुरुक्षेत्र पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों की तलाश में मोहल्ला लद्दावाला और खालापार में कई स्थानों पर दबिश दी, परंतु आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके, जिसके बाद पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई।
विज्ञापन


कुर्की वारंट चस्पा किया
मुजफ्फरनगर। राजस्थान के जिला भरतपुर के भूपला पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी मुन्ना खान के घर मिमलाना रोड पर कुर्की वारंट चस्पा किए हैं।

हमला कर गिरवी रखी कार छीनी
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली पर की गई शिकायत में कंबलवाला बाग निवासी मनीष ने बताया कि गांधी कॉलोनी निवासी युवक ने उससे 10 लाख रुपये अप्रैल 2016 में उधार लिए थे। जब उसके रुपये वापस नहीं दिए तो उसने अपनी स्कार्पियो को अपनी बताते हुए पांच लाख रुपये में तय कर दे दी, परंतु उसने कोई कागजात नहीं दिए। आरोप लगाया कि आरोपी अपनी साथियों के साथ घर आया और मारपीट कर स्कोर्पियो कार छीनकर ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें