फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर मार दी छात्रा को गोली

Tue, 12 Sep 2017 12:51 AM IST
kannauj
विज्ञापन
छात्रा कुंती देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर असेह (नगला खग) में सोमवार तड़के छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के ही तीन युवकों ने बीएससी की छात्रा को गोली मार दी। छात्रा को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रूपपुर के शिवराज सिंह की पुत्री कुंती देवी (18) सोमवार सुबह 5 बजे शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। घर से कुछ दूर गांव के ही तीन युवक उसे रोककर छेड़खानी करने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो एक युवक ने तमंचे से उसके सीने के पास गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। पीछे से आ रही उसकी बहन व दादी रेशमा ने शोर मचाया तो युवक भाग निकले।

परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुंती को आननफानन जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर लक्ष्मीकांत ने कुंती की छोटी बहन सीमा से घटना की जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि युवक कालेज जाते समय भी उसे परेशान करते थे। इस संबंध में छात्रा ने परिजनों को बताया था। छात्रा के पिता शिवराज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही प्रशांत उर्फ कल्लू उर्फ अंश, अर्जुन उर्फ जानू व अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें