जेठ के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया
मुजफ्फरनगर। विवाहिता ने अपने जेठ के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
नईमंडी क्षेत्र के ग्राम निवासी की युवती की शादी चरथावल क्षेत्र के गांव में हुई थी। आरोप है कि विवाहिता के जेठ शादी के बाद से ही उस पर बुरी नियत रखता था। 12 मई को विवाहिता का जेठ तीसरी मंजिल से किसी कार्य के लिए नीचे उतरा, तो उसने विवाहिता को घर पर अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। आरोप है कि विवाहिता ने सास को इस बारे में जानकारी दी तो सास ने इज्जत का वास्ता देकर उसे चुप रहने की धमकी दी। एसपी क्राइम के आदेश पर नईमंडी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बंधक बनाकर किया किशोरी से दुष्कर्म
मुजफ्फरनगर। एक किशोरी को अपहरण कर तीन साल तक बंधक बना कर रेप किया। किशोरी की मां ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कराया है।
नईमंडी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। मोहल्ले के युवक का उसके घर आना-जाना था। आरोप है कि 18 जून 2014 को उसकी नाबालिग पुत्री का आरोपी युवक व उसके परिजनों ने अपहरण कर लिया और एक मकान मे बंधन बनाकर रखा, जहां उससे रेप किया गया। तीन वर्ष बाद 28 फरवरी को किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। नईमंडी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक पर हमला किया
मुजफ्फरनगर। मामूली कहासुनी होने कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। युवक के पिता की ओर से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइन के मोहल्ला साकेत कालोनी निवासी ब्रहमदास ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र मानिक किसी कार्य से सरवट फाटक पर गया था, जहां पर उसकी कपिल, सचिन आदि के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर उसे पर हमला कर घायल कर दिया।